शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Micromax Lapbook
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (11:11 IST)

माइक्रोमैक्स का सस्ता लैपटॉप, कीमत सिर्फ...

माइक्रोमैक्स का सस्ता लैपटॉप, कीमत सिर्फ... - Micromax Lapbook
भारतीय गैजेट्‍स निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में एक सस्ता गैजेट लांच किया है। Canvas Lapbook नाम के इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 13,999 रुपए।  
 
फीचर की बात की जाए तो इस लैपबुक में विंडोज 10 और इंटेल Atom प्रोसेसर है। लैपबुक में में 2GB रैम दी गई है। इसमें दो पॉवरफुल मल्टीमीडिया स्पीकर्स दिए गए हैं। लैपबुक में 11.6 इंच का एचडी ISP डिस्प्ले दिया गया है। 
इस लैपटॉप में 32जीबी की ऑनबोर्ड मेमोरी दी गई है जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस डिवाइस की मेमोरी आम लैपटॉप से काफी कम है पर कीमत के लिहाज से इसे सही कहा जा सकता है। डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी के मुताबिक यह 12 घंटे का बैकअप देगी। 
अगले पन्ने पर, ऐसे बनेगा आपकी पसंद...
 
 
अगर माइक्रोमैक्स के दावे में सच्चाई है तो यह लैपटॉप उनलोगों के लिए काफी बेहतर होगा जो लगातार ट्रैवल करते हैं। कनेक्टिविटी में इस लैपबुक में अन्य लैपटॉप जैसी ही कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट, USB पोर्ट, वाईफाई 802.11 और ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है। इसकी बिक्री 9 अक्टूबर से शुरू होगी।