• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. G20 शिखर सम्मेलन
  4. Rashtrapati Bhavan will remain closed for common people for 10 days
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (23:33 IST)

G20 Summit की तैयारियां जोरों पर, आम लोगों के लिए 10 दिन बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन

G20 Summit की तैयारियां जोरों पर, आम लोगों के लिए 10 दिन बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन - Rashtrapati Bhavan will remain closed for common people for 10 days
Rashtrapati Bhavan : आगामी जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित तैयारियों के कारण आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन की यात्रा 1 से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रहेगी। जी20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
 
एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। जी20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, आगामी जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित तैयारियों के कारण आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन की यात्रा 1 से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रहेगी।
Draupadi Murmu
छत्तीसगढ़ दौरे पर काफिला रुकवाकर लोगों से मिलीं राष्ट्रपति मुर्मू : छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को मंदिर दर्शन के बाद काफिला रुकवाकर वाहन से उतरीं और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने शुक्रवार को बिलासपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर रतनपुर की प्रसिद्ध मां महामाया शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की।
 
उन्होंने बताया कि जब मुर्मू रतनपुर में दर्शन के बाद बिलासपुर शहर में स्थित गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रवाना हुईं तब सड़क किनारे ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बच्चे राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए मौजूद थे। ग्रामीणों को सड़क किनारे देखकर राष्ट्रपति ने काफिले को रुकवाया और वाहन से उतरकर लोगों की भीड़ तक पहुंचीं  तथा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को अचानक अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि जनता से मिलने के बाद राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि रतनपुर में मंदिर दर्शन के दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
 
ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया था और यहां आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। मां महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थीं। यहां पर दोनों नवरात्रों में भव्य मेले का आयोजन होता है।
 
राष्ट्रपति दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंची थीं। गुरुवार को उन्होंने रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया का दर्शन करने और यहां के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह रायपुर लौट गईं। राष्ट्रपति ने राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा की तथा शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार