बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. 10 popular Quotes on Friendship Day
Written By

4 अगस्त 2019 : फ्रेंडशिप पर पढ़ें महान लोगों के 10 विचार

4 अगस्त 2019 : फ्रेंडशिप पर पढ़ें महान लोगों के 10 विचार - 10 popular Quotes on Friendship Day
देश-विदेश के साहित्यकारों और चिंतकों ने बेहद खूबसूरती के साथ फ्रेंडशिप को परिभाषित किया है, आप भी पढ़ें दोस्ती पर उनके विचार...  
 
 
1 मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती, अगर यह विचार बना रहे तो समझ लो मैत्री नहीं है।- मुंशी प्रेमचंद
 
 2 मित्रता की परीक्षा विपत्ति में दी गई मदद से होती है और वह मदद बिना शर्त होनी चाहिए।- महात्मा गांधी
 
3 जो छिद्रान्वेषण किया करता है और मित्रता टूट जाने के भय से सावधानी बरतता है, वह मित्र नहीं है। - गौतम बुद्ध
 
4 प्रकृति पशुओं तक को अपने मित्र पहचानने की समझ देती है। - कॉर्नील


 
5 मित्रों के बिना कोई भी जीना पसंद नहीं करेगा, चाहे उसके पास बाकी सब अच्छी चीजें क्यों न हो। अरस्तू
 
6 जो तुम्हें बुराई से बचाता है, नेक राह पर चलाता है और जो मुसीबत के समय तुम्हारा साथ देता है, बस वही मित्र है। - तिरुवल्लुवर
 
7 दुनिया की किसी चीज का आनंद परिपूर्ण नहीं होता, जब तक कि वह किसी मित्र के साथ न लिया जाए। - लैटिन

 
8 विवेकी मित्र ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। - यूरीपिडीज
 
9 अनेक सबके प्रति रहो, मित्र सर्वोत्तम को ही बनाओ। - इसोक्रेटस
 
10 मित्र दुःख में राहत है, कठिनाई में पथ-प्रदर्शक है, जीवन की खुशी है, जमीन का खजाना है, मनुष्य के रूप में नेक फरिश्ता है। - जोसेफ हॉल

ये भी पढ़ें
हिन्दी क‍विता : एक अभागा देश...