गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. fifa world cup 2018 after losing in the semifinals belgium coach said fate did not support us
Written By
Last Modified: सेंट पीटसबर्ग , बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:37 IST)

FIFA 2018 : फ्रांस से हारने के बाद बेल्जियम के कोच ने कहा, किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया

FIFA 2018 : फ्रांस से हारने के बाद बेल्जियम के कोच ने कहा, किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया - fifa world cup 2018 after losing in the semifinals belgium coach said fate did not support us
सेंट पीटसबर्ग। बेल्जियम के कोच राबर्तो मार्तिनेज ने फ्रांस के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में एक गोल से मिली हार के बाद कहा कि तकदीर ने उनकी टीम का साथ नहीं दिया। 
 
मार्तिनेज ने कहा, ‘यह काफी कड़ा मुकाबला था। इसमें कोई बड़े निर्णायक पल नहीं आए। एक-एक खराब पल ने सब कुछ बदल दिया।’ उन्होंने कहा कि फ्रांस के डिफेंस को श्रेय जाता है जिसने हमें इतने मूव के बावजूद गोल नहीं करने दिया। हमारी किस्मत ने साथ नहीं दिया। बस यही फर्क था।
 
उन्होंने कहा, ‘इस हार के बावजूद मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। मैं फ्रांस को बधाई देता हूं और फाइनल के लिए शुभकामना भी।’
 
बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील को हराया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
FIFA WC 2018 : हार से निराश बेल्जियम के फुटबॉल प्रेमियों को टीम पर फख्र