मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Laxmi pooja muhurat 2018

दीपावली पूजन 2018 का सर्वोत्तम समय, जानिए 3 अत्यंत लाभदायक शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2018
लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम समय प्रदोष काल माना जाता है। देवी लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में किया जाना चाहिए। 
 
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :17:59:42 से 19:55:31 तक
 
प्रदोष काल :17:32:12 से 20:09:21 तक
वृषभ काल :17:59:42 से 19:55:31 तक
सिंह काल : 24:31:10 से 26:48:49 तक
 
प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है। इस दौरान जब वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि लग्न में उदित हों तब माता लक्ष्मी का पूजन किया जाना चाहिए। क्योंकि ये चारों राशि स्थिर स्वभाव की होती हैं। मान्यता है कि अगर स्थिर लग्न के समय पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी अंश रूप में घर में ठहर जाती है।

ये भी पढ़ें
इस दीपावली पर अपनी राशि का यह टोटका कर ही लें, मां लक्ष्मी ठहर जाएंगी आपके घर में