शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Arvind Kejriwal
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (17:02 IST)

अरविंद केजरीवाल से भाजपा ने पूछे पांच सवाल

अरविंद केजरीवाल से भाजपा ने पूछे पांच सवाल - Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से भाजपा ने पांच सवाल पूछे हैं। भाजपा मंत्री  राजीव प्रताप रूड़ी और निर्मला सीता रमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  केजरीवाल से ये पांच सवाल पूछे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे केजरीवाल से हर रोज पांच सवाल पूछेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल के उन वक्तव्यों का वीडियो भी दिखाया गया, जिनमें उन्होंने यह बात कही थी।

भाजपा ने केजरीवाल से ये पांच सवाल पूछे हैं-

सवाल नंबर 1 - कांग्रेस से समर्थन नहीं लेने का वादा किया फिर वादे से पलटे क्यों? सवाल नंबर 2 - सरकार बनने के बाद शीला दीक्षित के खिलाफ जांच का वादा पूरा क्यों नहीं किया? सवाल नंबर 3 - जून 2013 में कहा था सुरक्षाकर्मी नहीं लेंगे, फिर लालबत्ती की गाड़ी और सुरक्षा क्यों ली? सवाल नंबर 4 -  शपथ लेने मेट्रो से गए तो सरकारी कामकाज के लिए एसयूवी क्यों? सवाल नंबर 5 -  प्राइवेट जेट में यात्रा करना सिद्धांत के खिलाफ, फिर यात्रा क्यों की?