शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. कुकिंग टिप्स
  4. पुराने बर्तनों को दीजिए नई चमक
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (16:08 IST)

पुराने बर्तनों को दीजिए नई चमक

पुराने बर्तनों को दीजिए नई चमक - पुराने बर्तनों को दीजिए नई चमक
आमतौर पर हमारी रसोई में कई तरह के बर्तन प्रयोग किए जाते हैं जिसमें स्टील, कांच, चीनी-मिट्टी, पीतल, एल्युमीनियम के बर्तन शामिल हैं। अलग-अलग तरह के बर्तनों को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके प्रयोग किए जाते हैं। 

यदि आप अपने बर्तनों को हमेशा चमचमाते हुए देखना चाहती हैं तो आजमाइए इन आसान टिप्स को :- 
 
* प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं। 
 
* बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा। 
 
* पीतल के बर्तन साफ करने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक छिड़ककर बर्तनों पर रगड़ने से वे चमकने लगते हैं। 
 
* एल्युमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें। बर्तन चमचमाने लगेंगे। 
 
* एल्युमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें। 
 
* चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएं। चिकनाई दूर हो जाएगी। 
 
* प्रेशर कुकर में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए कुकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पावडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की जाली से हल्का रगड़कर साफ करें। प्रेशर कुकर एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।