• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis and Hot photos of Hindi Film Hate Story 3
Written By

हेट स्टोरी 3 की कहानी

हेट स्टोरी3
बैनर : टी सीरिज
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार
निर्देशक : विशाल पंड्या
संगीत : अमाल मलिक, मीत ब्रदर्स, बैनमैन
कलाकार : ज़रीन खान, डेज़ी शाह, शरमन जोशी, करण सिंह ग्रोवर
रिलीज डेट : 4 दिसम्बर 2015 
नफरत, धोखे और बदले के इर्दगिर्द 'हेट स्टोरी 3' की कहानी घुमती है। यह इरोटिक थ्रिलर वर्तमान के कॉर्पोरेट वर्ल्ड के झूठ और बदले पर आधारित है। 

आदित्य सिंह (शरन जोशी) और सिया सिंह (ज़रीन खान) के हाथ में तब से पारिवारिक बिजनेस की बागडोर है जब से आदित्य के बड़े भाई विक्रम की मौत हुई है।

इनकी जिंदगी में एक अनजान बिजनेसमैन सौरव सिंघानिया (करन सिंह) आता है। 

वह आदित्य की कंपनी के साथ मिलकर बिजनेस करने में रूचि दिखाता है।

सौरव एक अजीब ऑफर देता है। 

इन दो बिजनेसमैन के बीच काव्या (डैजी) फंसी हुई है जो आदित्य की सेक्रेटरी है। 

सौरव से काव्या प्यार कर बैठती है। 

काव्या इस बात से अनजान कि सौरव सिर्फ उसे इस्तेमाल कर रहा है और वह उसके हाथ की कठपुतली बन गई है। 
 
 

काव्या का उपयोग सौरव, आदित्य को बरबाद करने में कर रहा है। 

आगे की कहानी आदित्य और सिया का एक साथ मिलकर सौरव की असलियत जानना और उससे निपटना है। 

फिल्म दर्शकों को रिश्तों में प्यार, नफरत और धोखे जैसे एहसास कराती है।