रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Pathaan movie preview
Written By
Last Updated : शनिवार, 21 जनवरी 2023 (17:13 IST)

पठान की कहानी: आतंकी ग्रुप के हमले से इंडिया को बचाने निकला पठान

Pathaan movie preview पठान फिल्म की कहानी कलाकार रिलीज डेट शूटिंग लोकेशन रिव्यू | Pathaan movie preview | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone | Pathaan cast and crew | release date
पठान फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम। पठान फिल्म का निर्देशन किया है सिद्धार्थ आनंद ने। पठान फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा। पठान फिल्म की रिलीज डेट है 25 जनवरी 2023। 
 
पठान की कहानी 
आउटफिट एक्स एक बेहद खतरनाक आतंकी ग्रुप है जो किसी भी हमले के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करता है। यह ग्रुप किसी मकसद के लिए हमला नहीं करता बल्कि कांट्रेक्ट के लिए काम करते हैं। 
 
आउटफिट एक्स के निशाने पर भारत है। वे चेतावनी देते हैं कि भारत पर वो ऐसा हमला करने जा रहे हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

 
खतरे को भांपते हुए पठान को याद किया जाता है जो रॉ का फील्ड एजेंट है और कुछ कारणों से अपने काम से दूर है। पठान का सामना खतरनाक दुश्मन से होता है और पठान के कंधों पर एक बहुत ही भारी जिम्मेदारी है।
 
पठान साइबेरिया की जमी हुई झील पर शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म
पठान फिल्म की शूटिंग कई देशों में हुई है। इसे भारत, अफगानिस्तान, स्पेन, यूएई, टर्की, रशिया, इटली और फ्रांस में फिल्माया गया है। पठान भारत की पहली फिल्म है जिसे साइबेरिया में जमी हुई झील बैकाल में शूट किया गया है। 
 
सिद्धार्थ आनंद कहते हैं हमने जमी हुई बर्फ और कड़कड़ाती ठंड में सबसे विज़ुअली स्टनिंग चेज़ सीक्वेंस की शूटिंग को पूरा किया और मुझे उम्मीद है कि यह सीक्वेंस लोगों को अपनी सीट से उछलने पर मजबूर कर देगा।

  • बैनर : यश राज फिल्म्स 
  • निर्माता : आदित्य चोपड़ा
  • निर्देशक : सिद्धार्थ आनंद
  • संगीत : विशाल और शेखर 
  • कलाकार : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिम्पल कपाड़िया, आशुतोष राणा, सलमान खान (कैमियो)
  • रिलीज डेट : 25 जनवरी 2023