• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Zarine Khan, Car, Accident, Goa
Written By

ज़रीन खान की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, ज़रीन भी अस्पताल में भर्ती

ज़रीन खान की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, ज़रीन भी अस्पताल में भर्ती - Zarine Khan, Car, Accident, Goa
फिल्म एक्ट्रेस ज़रीन खान की कार टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना गोआ के मापूसा इलाके में 12 दिसम्बर की शाम करीब 6.30 पर हुई। 
 
गोआ में ज़रीन छुट्टियां मनाने आई हुई हैं। शाम को वे अपनी कार से घूमने के लिए निकलीं। इसी दौरान बाइक सवार नितेश गोरल (30) से उनकी कार की टक्कर हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी। साथ ही नितेश ने हेलमेट भी नहीं पहना था। नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
 
ज़रीन खान को भी चोटें आईं। उन्हें पणजी स्थिति अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
ये भी पढ़ें
बहुत शरारती है यह जोक : इतनी साड़ियों का करती क्या है