शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma, Akshay Kumar, South Africa
Written By

विराट-अनुष्का से अक्षय कुमार ने दक्षिण अफ्रीका में की मुलाकात

विराट-अनुष्का से अक्षय कुमार ने दक्षिण अफ्रीका में की मुलाकात - Virat Kohli, Anushka Sharma, Akshay Kumar, South Africa
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। मुकाबला 5 जनवरी से शुरू होने वाला है और विराट कोहली के लिए यह कठिन दौरा है। हाल ही में विराट ने अनुष्का शर्मा से शादी की है। अनुष्का भी उनके साथ ही हैं। 
 
बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार भी इन दिनों छुट्टियां बिताने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही हैं। वे विराट और अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाए थे। इसकी भरपाई करते हुए उन्होंने दोनों से मुलाकात की। 
 
खूबसूरत कैप टाउन के एक रेस्तरां में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ अक्षय कुमार ने लंच लिया। इस दौरान काफी बातचीत भी हुई। 
 
गौरतलब है कि अक्षय और अनुष्का 'पटियाला हाउस' नामक एक फिल्म कर चुके हैं। अक्षय ने एक क्रिकेटर की भूमिका उस फिल्म में निभाई थी। फिल्म असफल रही थी। 
 
अक्षय जल्दी ही भारत लौटने वाले हैं। वे 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली फिल्म 'पैडमैन' का प्रचार करेंगे। दूसरी ओर अनुष्का भी भारत लौट कर शाहरुख खान के साथ 'ज़ीरो' की शूटिंग आरंभ करेंगी। 
ये भी पढ़ें
करीना कपूर का हॉट एंड ग्लैमरस लुक