सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidhu vinod chopra announce 12th fail prequel zero se shuruwat film will be release on 13 dec

12वीं फेल के प्रीक्वल जीरो से शुरुआत का हुआ ऐलान, इस दिन रिलीज होगी विक्रांत मैसी की फिल्म

12th Fail Prequel
Vidhu Vinod Chopra के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेघा शंकर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी भी विधु विनोद चोपड़ा ने लिखी थी। हाल ही में इस फिल्म के लिए विधु को बेस्ट डायरेक्टर का आईफा अवॉर्ड भी मिला है।
 
वहीं विधु विनोद चोपड़ा ने '12वीं फेल' के प्रीक्वल का ऐलान भी किया है। आईफा 2024 के दौरान विधु ने बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'जीरो से शुरुआत' होगा। फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि 'जीरो से शुरुआत' में कास्ट भी '12वीं फेल' वाली होगी। यानी इसमें विक्रांत मैसी, मेघा शंकर सहित कई सितारे होंगे।
 
फिल्म के ऐलान के साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया है। 'जीरो से शुरुआत' इसी साल 13 दिसंबर को रिलीज होगी। 
 
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी और अनुराग पाठक की किताब पर बेस्ड '12वीं फेल' में मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताई गई है, जो गरीबी से उठकर IPS ऑफिसर बनते हैं।
 
बता दें कि विक्रांत मैसी और मेघा शंकर की फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। 20 करोड़ रुपए के बजट से बनी इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर उपलब्ध है। 
ये भी पढ़ें
रेड बिकिनी पहन मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, हॉट तस्वीरें वायरल