शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol Lok Sabha Election 2019 Result
Written By

सनी देओल का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update

सनी देओल का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update - Sunny Deol Lok Sabha Election 2019 Result
लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार बहुत से बॉलीवुड सितारें अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। सनी देओल भाजपा के टिकट से पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़ से है।

सनी देओल को अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारी संख्या में लोगों का प्यार मिला है। उनके रोड़ शो में हजारों की संख्या में लोग उमड़े।  सनी के समर्थन में उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल ने भी प्रचार किया।
 
[$--lok#2019#state#punjab--$]
 
सनी देओल अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं, जिन्होंने राजनीति में एंट्री मारी है। धर्मेंद्र ने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बीकानेर से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हेमा मालिनी भी मथुरा से भाजपा सांसद हैं और इस बार भी वही से दोबारा लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके पिता धर्मेंद्र ने कहा था कि उनके परिवार को राजनीति नहीं आती, लेकिन उनके खून में देशभक्ति दौड़ती है। सनी बॉर्डर, हीरोज, गदर, मां तुझे सलाम और इंडियन जैसी देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
 
[$--lok#2019#constituency#punjab--$]