सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor wrote a loving post for husband anand ahuja on valentines day
Written By
Last Modified: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (17:35 IST)

वैलेंटाइन डे पर सोनम कपूर ने पति आनंद के लिए लिखा प्यारभरा पोस्ट, बोलीं- मेरे अमेजिंग पति का शुक्रिया...

Valentines Day
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। वैंलेंटइन डे के मौके पर सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के लिए एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री जब ग्लासगो में अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थी, उस समय कई सप्ताह साथ बिताने के लिए पति को धन्यवाद दिया।

 
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो और तस्वीरें शेयर की, जिसमें सोनम कपूर अपने पति के साथ अलग-अलग जगहों पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। 
 
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, मेरे अमेजिंग पति का शुक्रिया, जिन्होंने ग्लासगो में मेरे साथ 6 सप्ताह में से 5 सप्ताह बिताए.. हर रोज शूटिंग के बाद वापस आना बड़ा अमेजिंग था.. लंदन में उन्होंने वर्क फ्रॉम होम किया, जो उनके लिए ज्यादा आसान था। आनंद अहूजा मैं आपकी सराहना करती हूं, लव यू।
 
पोस्ट देखकर सोनम के पति आनंद अहूजा ने कॉमेंट में लिखा, ये तस्वीरें और वीडियो क्या हैं जो आप को पागल कर रहे हैं। बधाई! आपके साथ यहां रहने और आपको कुछ सीरीयस एक्शन में देखकर खुशी हुई।
 
बता दें कि 2019 में सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और द जोया फैक्टर रिलीज की गई थीं। कुछ दिन पहले ही अनुराग कश्यप और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर की फिल्म AK vs AK नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।  सोनम जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से पहली बार मिलीं सारा अली खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीर