रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shatrughan sinha reached zaheer iqbal house with wife poonam sinha actor touched his feet his sasur
Last Modified: शुक्रवार, 21 जून 2024 (12:54 IST)

पत्नी संग बेटी सोनाक्षी सिन्हा के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल ने लिया पैर छूकर आशीर्वाद

shatrughan sinha reached zaheer iqbal house with wife poonam sinha actor touched his feet his sasur - shatrughan sinha reached zaheer iqbal house with wife poonam sinha actor touched his feet his sasur
Shatrughan Sinha Zaheer Iqbal : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही है। वहीं खबरें आ रही थी कि सोनाक्षी की शादी से उनका परिवार नाराज है। यह तक भी कहा जा रहा था कि परिवार सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होगा।
 
लेकिन बीते दिन इन खबरों को सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खारिज करते हुए अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी तक दे दी। वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपने होने वाले समधी इकबाल रतनसी के घर पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज भी दिए। 
 
जहीर इकबाल ने पैर छूकर शत्रुघ्न सिन्हा का आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा दामाद जहीर इकबाल और इकबाल रतनसी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो से साफ हो गया है कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से उनके परिवार में कोई नाराजगी नहीं है। 
 
खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में 20 जून से शुरू हो गई है। पहले दिन दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई। अब 23 जून को सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद इसी दिन शाम को कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा। 
ये भी पढ़ें
इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म समीक्षा: न इश्क है न विश्क | Ishq Vishk Rebound movie review