• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor starrer teri baaton mein aisa uljha jiya box office collection day 2
Last Modified: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (11:44 IST)

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

shahid kapoor starrer teri baaton mein aisa uljha jiya box office collection day 2 - shahid kapoor starrer teri baaton mein aisa uljha jiya box office collection day 2
TBMAUJ Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‍इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपिनिंग भी ठीक ठाक रही है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल आया है। 
 
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शनिवार को 9.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जो पहले दिन के मुकाबले काफी ज्यादा है।
 
फिल्म की दो दिनों का टोटल कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं रविवार को इसके कलेक्शन में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर रोबोट सिफरा (कृति सेनन) के प्यार में पड़ जाते हैं और उससे शादी करने का फैसला करते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में हैं। 
 
ये भी पढ़ें
कमाल अमरोही ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के जरिए दर्शकों के दिलों पर किया राज