शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Varun Dhawan, Judwaa 2
Written By

सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे

सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे - Salman Khan, Varun Dhawan, Judwaa 2
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सफलता का जश्न मना कर वरुण धवन अब 'जुड़वा 2' में जुट गए हैं जो इस वर्ष सितम्बर में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन उनके डैड वरुण धवन कर रहे हैं। डबल रोल में वे जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करेंगे। 
यह जुड़वा का सीक्वल है जो 1997 में रिलीज हुई थी। सलमान ने इसमें लीड रोल निभाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। 
सीक्वल से भी सलमान को जोड़ा जा रहा है। इसमें सलमान का कैमियो होगा। संभवत: वे दोहरी भूमिका भी निभा सकते हैं। 
 
सलमान की भूमिका के बारे में वरुण ने बताया कि यह उनका रोल छोटा किंतु बेहद खास होगा। इसके लिए काफी मेहनत की जा रही है। सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे। निश्चित रूप से उनके फैंस की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा। 
ये भी पढ़ें
800 करोड़ रुपये की फिल्म में अमिताभ निभाएंगे महाभारत का यह किरदार