मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tiger Zinda Hai, Box Office, Aamir Khan
Written By

Box Office : टाइगर सलमान ने आमिर को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

Box Office : टाइगर सलमान ने आमिर को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड - Salman Khan, Tiger Zinda Hai, Box Office, Aamir Khan
सलमान खान इस समय बॉक्स ऑफिस पर सबसे लोकप्रिय सितारे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं रह गया है। 'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद वे घायल शेर बन गए और घायल शेर कितना खतरनाक होता है यह बात सभी को पता है। इस घायल शेर की 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की है।
 
22 दिसम्बर को प्रदर्शित 'टाइगर जिंदा है' ने अपने तीसरे वीकेंड पर ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह सलमान की तीसरी ऐसी फिल्म है जो तीन सौ करोड़ क्लब की सदस्य बनी है। 
 
इसके पहले सलमान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान तीन सौ करोड़ क्लब की शोभा बढ़ा रही हैं। बजरंगी भाईजान ने लगभग 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और संभव है कि 'टाइगर जिंदा है' इससे भी आगे निकल जाए। यदि ऐसा होता है तो टाइगर जिंदा है सलमान की सबसे सफल फिल्म हो जाएगी। 
 
300 करोड़ क्लब में सलमान की तीन फिल्में हो गई हैं। इस तरह से वे आमिर खान से आगे निकल गए हैं। आमिर की दो फिल्म, पीके और दंगल, इस क्लब में शामिल हैं। सलमान ने अब बढ़त बना ली है। 300 करोड़ क्लब में सर्वाधिक तीन फिल्में उनके नाम पर है। 
 
हीरोइन की बात की जाए तो अनुष्का शर्मा की दो फिल्में (पीके और सुल्तान) 300 क्लब में शामिल हैं। जबकि करीना कपूर (बजरंगी भाईजान) और कैटरीना कैफ (टाइगर जिंदा है) की एक-एक फिल्म 300 करोड़ क्लब की सदस्य बन चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें
हिन्दी सिनेमा जगत की पहली एक्शन स्टार फियरलेस नाडिया, गूगल ने बनाया डूडल