Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, First Crush

सलमान खान 16 वर्ष की उम्र में इस खूबसूरत लड़की पर मर मिटे थे

समलान खान
सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वे जब 16 वर्ष के थे तब एक लड़की पर मर मिटे थे। हालांकि उस लड़की को बताने की उनकी कभी हिम्मत नहीं हुई। शायद वे डरते थे कि लड़की ने ना कह दिया तो उनका दिल टूट जाएगा।
 
सलमान के अनुसार वह लड़की उनकी दोस्त थी, लेकिन रोमांस वाली बात नहीं थी। उस लड़की ने सलमान के दो दोस्तों के साथ डेटिंग भी की थी और इससे सलमान को काफी दु:ख पहुंचा था। सलमान के अनुसार वे उस लड़की को बहुत प्यार करते थे, लेकिन यह बात वह लड़की जान नहीं पाई। 
 
उस लड़की का कुत्ता सलमान को काट खाया था। इस पर भी उस लड़की ने सलमान को लताड़ लगा दी थी। सलमान समझ गए कि उन्हें न वो लड़की चाहती है और न ही उसका कुत्ता, लिहाजा उन्होंने मान लिया कि अब कुछ नहीं हो सकता। 
 
सलमान ने उस लड़की का नाम नहीं बताया क्योंकि नाम बताने से उस लड़की के निजी जीवन पर भी असर पड़ सकता है। वे तो पिछले 35 वर्षों से उस लड़की से मिले भी नहीं। बाद में सलमान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ जैसी कई हसीनाओं के साथ जुड़ा। 
ये भी पढ़ें
बिपाशा बसु की अजीब शर्त ने कर दिया उनके करियर का कबाड़ा!