Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bipasha Basu, Karan Singh Grover

बिपाशा बसु की अजीब शर्त ने कर दिया उनके करियर का कबाड़ा!

दोहरा रही हैं भाग्यश्री वाली गलती

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु लंबे समय से खाली बैठी हैं। उनके पास कोई फिल्म नहीं है। उनके पति करण सिंह ग्रोवर का भी यही हाल है। छुट्टियां बिताते-बिताते भी दोनों बोर हो चुके हैं। जिम और इवेंट के फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर वे चर्चा में बने हुए हैं। 
 
आखिरकार बिपाशा को काम क्यों नहीं मिल रहा है? इसका जवाब खबरची ने हमें बताया। उसका कहना है- 'बिपाशा वही गलती दोहरा रही है जो अरसे पहले भाग्यश्री ने की थी।' 
 
मतलब? पूछने पर वह खबरची बोला- भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' के रिलीज और हिट होने के बाद हिमालय नामक शख्स से शादी कर ली। जब निर्माता उनके पास पहुंचे तो भाग्यश्री ने कहा कि वे तभी फिल्म करेंगी जब हीरो उनके पति होंगे। यह शर्त सुन निर्माता भाग खड़े हुए। एक-दो ने हिम्मत दिखाई, लेकिन हिमालय न अच्छे कलाकार थे और न ही स्टार। लिहाजा भाग्यश्री के करियर का कबाड़ा हो गया।' 
 
बिपाशा बसु भी यही कर रही हैं। फिल्म इसी शर्त पर करना चाहती हैं कि हीरो करण होंगे। यह शर्त सुन निर्माता बिपाशा को फिल्म में लेने का इरादा छोड़ देते हैं और बिपाशा खाली बैठी हुई हैं। 
ये भी पढ़ें
मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है... रामगोपाल वर्मा का धमाका