• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan romantic poster out before trailer
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (12:35 IST)

ट्रेलर से पहले सलमान खान ने शेयर किया 'किसी का भाई किसी की जान' का नया पोस्टर

ट्रेलर से पहले सलमान खान ने शेयर किया 'किसी का भाई किसी की जान' का नया पोस्टर | salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan romantic poster out before trailer
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद 2023 के मौके पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमाान खान एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फैंस सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स फिल्म के लगभग सभी गाने रिलीज कर रहे हैं। वहीं 10 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। 

 
फैंस 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। 
 
शेयर किए गए पोस्टर में सलमान खान लंबे बालों में एकदम डैसिंग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखरों पर चश्मा भी लगा रखा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर शाम 6 बजे रिलीज होगा।' 
 
बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
3 साल बाद 'गैंग लीडर' बनकर रिया चक्रवर्ती का कमबैक, बोलीं- क्या लगा डर जाऊंगी...