• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Richa Chadha And Ali Fazal Announce Pregnancy With Adorable photo
Last Modified: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (12:43 IST)

Richa Chadha-Ali Fazal जल्द बनेंगे माता-पिता, अनोखे अंदाज में दी खुशखबरी

ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी

Richa Chadha And Ali Fazal Announce Pregnancy With Adorable photo - Richa Chadha And Ali Fazal Announce Pregnancy With Adorable photo
Richa Chadha Pregnancy: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस इन दिनों फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर कर रही हैं। बीते दिन यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। वहीं अनुष्का शर्मा के भी प्रेग्नेंट होने की जानकारी सामने आ रही है। अब ऋचा चड्ढा ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। 
 
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अनोखे अंदाज में जल्द पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमे 1 प्लस 1 इक्वट टू 3 बना हुआ है। इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें ऋचा और अली एक दूसरे का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।' फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक लीव इन में भी रहे थे। 
 
ये भी पढ़ें
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya review: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर थोड़ा हंसाती है थोड़ा पकाती है