शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor ranveer singh come together in ad
Written By

रणवीर सिंह अपनी पत्नी के एक्स बॉयफ्रेड के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन!

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक विज्ञापन में साथ नजर आने वाले हैं

रणवीर सिंह अपनी पत्नी के एक्स बॉयफ्रेड के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन! - ranbir kapoor ranveer singh come together in ad
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ ऑन स्क्रीन पर देखने की फैंस की चाहत जल्द ही पूरी होने वाली है। लेकिन यह किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। 
 
दरअसल, थम्स अप के निर्माताओं ने एक विज्ञापन के लिए रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक साथ लाने की योजना बनाई है। रणवीर सिंह कोला के स्थायी ब्रांड एंबेसडर हैं। और अब रणबीर कपूर को कोला के एक विज्ञापन में अतिथि स्टार बनने के लिए एक बड़ी रकम ऑफर की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की ओर से कोई आश्वासन अभी तक नहीं मिला है। क्योंकि इस विज्ञापन के लिए रणबीर को जो बड़ी रकम ऑफर की गई है वो रणवीर सिंह से कम है। जबकि रणबीर उनसे ज्यादा की डिमांड कर रहे हैं। वहीं, दूसरा कारण रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के हसबैंड हैं और दीपिका रणबीर कपूर की एक्स रह चुकी है।
 
लेकिन अगर फीस का मुद्दा सुलझा गया तो संभव है कि जल्द ही इन दोनों स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देख सकेंगे। वहीं खबरें है कि रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। दोनों आखिरी बार 2015 में फिल्म 'तमाशा' में साथ नजर आए थे। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी का इससे ज्यादा चटखारेदार जोक कहीं नहीं पढ़ा होगा : अगर, तुम ना बोले तो जहर खा लूंगी