• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rakul Preet Singh To Tie The Knot With Jackky Bhagnani In February 2024
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (12:54 IST)

जैकी भगनानी संग शादी के बंधन में बंधेंगी रकुल प्रीत सिंह, वेडिंग डेट आई सामने!

जैकी भगनानी संग शादी के बंधन में बंधेंगी रकुल प्रीत सिंह, वेडिंग डेट आई सामने! | Rakul Preet Singh To Tie The Knot With Jackky Bhagnani In February 2024
Rakul Preet Singh Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्री‍त सिंह बीते काफी समय से जैकी भगनानी संग रिलशनशिप में हैं। दोनों काफी पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर चुके हैं। अक्सर दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आती रहती है। वहीं अब 2024 की शुरुआत में रकुल की शादी को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है।
 
 
खबरों के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की डेट और वेडिंग वेन्यू की डिटेल भी सामने आई है। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं इसलिए अभी वे इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर रहे हैं। 
 
बता दें कि अक्टूबर 2021 में रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे के मौके पर जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया थश। इससे पहले दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। 
 
रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बातकरें तो वह जल्द ही कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जनवरी 2024 रहेगा सिनेमा लवर्स के लिए खास, ये फिल्में होंगी रिलीज