• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawant entre in bigg boss marathi 4 as challenger
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (13:13 IST)

'बिग बॉस' के घर में हुई राखी सावंत की एंट्री, लेकिन ये है ट्विस्ट

'बिग बॉस' के घर में हुई राखी सावंत की एंट्री, लेकिन ये है ट्विस्ट | rakhi sawant entre in bigg boss marathi 4 as challenger
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं। राखी अपने अंदाज से बिग बॉस के घर का माहौल खुशनुमा बना देती हैं। राखी बिग बॉस के सीजन 1 और 2 का हिस्सा थीं। इसके बाद वह 14वें सीजन में भी नजर आईं। राखी ने बिग बॉस 15 में भी अपने पति रितेश के साथ नजर आई थीं।

 
राखी सावंत ने बिग बॉस 16 शुरू होने से पहले अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुरानी के संग इस शो का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थीं। वह बिग बॉस के घर में आदिल से शादी करना चाहती थीं। हालांकि शो शुरू होने से पहले ही राखी और आदिल का ब्रेकअप हो गया। 
 
अब राखी सावंत एक बार फिर बिग बॉस का हिस्सा बन गई हैं। लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी हैं। राखी इस बार बिग बॉस हिंदी नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें राखी बिग बॉस मराठी 4 के घर में एंट्री लेते नजर आ रही हैं।
 
प्रोमो में राखी सावंत रेड कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। राखी सावंत को शो में चैलेंजर के तौर पर लाया गया है। राखी के साथ तीन अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में एंट्री ली है। 
 
राखी सावंत ने भले ही बिग बॉस हिन्दी में एंट्री ना ली हो, लेकिन वह बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनकर भी बेहद खुश हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस मराठी के घर में राखी सावंत क्या धमाल मचाती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड 2022 नवम्बर : रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, विवाद प्रमुख घटनाएं और जानकारियां