गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajkumar Rao, Dostana 2, Karan Johar
Written By

राजकुमार राव की लंबी छलांग... सीधे करण से 'दोस्ताना'

राजकुमार राव
एक दोस्ताना करण जौहर के पिता ने बनाई थी जो 1980 में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। दूसरी दोस्ताना करण ने बनाई जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। 
 
2008 की दोस्ताना का दूसरा भाग बनाने की कोशिश करण अरसे से कर रहे हैं। कई स्क्रिप्ट वे सुन चुके हैं, लेकिन पसंद ही नहीं आ रही है। बार-बार रिजेक्ट कर देते हैं। 


 
सुनने में आया है कि अब उन्हें एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और वे दूसरा भाग बनाने के लिए तैयार हैं। इसमें पुरानी दोस्ताना वाला कोई भी कलाकार नजर नहीं आएगा। अभिषेक का तो मार्केट ही खत्म हो गया है। प्रियंका चोपड़ा की हिंदी फिल्मों में रूचि दिन पर दिन कम होती जा रही है।

करण इस फिल्म में राजकुमार राव को लेना चाहते हैं। राजकुमार राव का इन दिनों बड़ा नाम हो गया है। करण ने उनसे मुलाकात पिछले दिनों की थी। यदि राजकुमार यह फिल्म साइन कर लेते हैं तो यह उनकी करण के लिए पहली फिल्म होगी। लंबी छलांग लगाई है राजकुमार ने। 
ये भी पढ़ें
आंखें 2 में अमिताभ बच्चन के साथ ये 2 हीरो हुए फाइनल