गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Raai Laxmi, Julie2, Mahendra Singh Dhoni
Written By

धोनी और जूली2 की एक्ट्रेस का था अफेयर!

धोनी और जूलीधोनी और जूली2 की एक्ट्रेस का था अफेयर! 2 की एक्ट्रेस का था अफेयर! - Raai Laxmi, Julie2, Mahendra Singh Dhoni
राय लक्ष्मी की फिल्म 'जूली 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और यह दो कारणों से चर्चा में है। पहला तो यह कि फिल्म में काफी बोल्ड सीन हैं और दूसरा, 'संस्कारी' पहलाज निहलानी इस बोल्ड फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिन्होंने सेंसर के चीफ रहते हुए गरमा-गरम दृश्यों पर खूब कैंची चलाई थी। 
 
फिल्म की अभिनेत्री राय लक्ष्मी और क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के 'अफेयर' की चर्चा भी सुनाई देने लगी है। अचानक इस तरह की बातें फिल्म के रिलीज होने के पहले होना दर्शाता है कि यह पब्लिसिटी स्टंट है और फिल्म को प्रचारित करने के लिए यह पुराना किस्सा फिर दोहराया जा रहा है। 
 
बताया जाता है कि राय लक्ष्मी का धोनी के साथ वर्ष 2008 में अफेयर था जो बहुत ज्यादा नहीं चला। एक पुराने इंटरव्यू में राय लक्ष्मी ने कहा था कि मैं उस टीम की ब्रैंड एम्बेसेडर थी जिससे धोनी जुड़े हुए थे। इस कारण हम नजदीक आ गए और एक साल तक यह संबंध चला। हमने एक-दूसरे से कोई वादा नहीं किया और शादी के बारे में भी कभी नहीं सोचा। यह संबंध ज्यादा नहीं चला और हम अलग होकर आगे बढ़ गए। 
 
पिछले साल धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी और राय लक्ष्मी सहित कुछ को उम्मीद थी कि इस बायोपिक में उनका भी उल्लेख होगा, लेकिन फिल्म में इस बारे में कुछ भी नहीं दिखाया गया। 
ये भी पढ़ें
कैसा रहा बादशाहो और शुभ मंगल सावधान का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन