गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra reaction on calling nick jonas as national jiju
Written By

निक जोनास को 'नेशनल जीजू' घोषित किए जाने पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

निक जोनास को 'नेशनल जीजू' घोषित किए जाने पर सामने आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन - priyanka chopra reaction on calling nick jonas as national jiju
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। प्रियंका और निक दोनों ही एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते हैं। निक-प्रियंका ने दिसंबर में जोधपुर में शादी रचाई थी उस दौरान हैशटैग नेशनल जीजू (#NationalJiju) काफी वायरल हुआ था।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शो में पहुंची। इस दौरान शो के होस्ट ने जब प्रियंका से निक के इंडियन निकनेम के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी शादी के दौरान हैशटैग नेशनल जीजू (#NationalJiju) काफी वायरल हुआ था। यह काफी फनी था क्योंकि भारत में हर रिश्ते का एक नाम होता है। 
 
उन्होंने होस्ट को समझाया कि जीजू का मतलब ब्रदर-इन-लॉ होता है। तो इस हिसाब से उनकी पूरे भारत से ही शादी हो गई है। या फिर भारत का कोई भी होता है वह उन्हें अपना ही समझता है। नेशनल जीजू सुनना उन्हें भी बहुत अच्छा लगता है। 
 
प्रियंका इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय करने के साथ-साथ करियर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। कि प्रियंका की नई हॉलीवुड फिल्म इजंट इट रोमांटिक जल्द रिलीज होने वाली हैं। वहीं, प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट डायरेक्ट करेंगी खुद की बायोपिक फिल्म, दिखेंगे उनसे जुड़े विवाद