मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar will work in film of osho rajneesh ma anand sheela
Written By

बॉलीवुड में भी बनने जा रही हैं मां आनंद शीला पर फिल्म, होगा प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट में कड़ा मुकाबला!

बॉलीवुड में भी बनने जा रही हैं मां आनंद शीला पर फिल्म, होगा प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट में कड़ा मुकाबला! - karan johar will work in film of osho rajneesh ma anand sheela
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बैरी लेविनसन के निर्देशन में बनने वाली मशहुर और विवादित आध्यात्मिक गुरु रजनीश ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला पर बेस्ड हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका खुलासा खुद प्रियंका ने एलेन डीजेनेरेस के टॉक शो में किया है। 
 
वहीं, करण जौहर और डायरेक्टर शकुन बत्रा भी रजनीश ओशो की जिंदगी पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। खबरें है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट मां आनंद शीला के किरदार में और आमिर खान रजनीश ओशो के रोल में नजर आएंगे।
 
रजनीश ओशो की शिष्या कही जाने वाली मां शीला, भारत में जन्मी एक अमेरिकन नागरिक हैं। मां शीला के पास अमेरिका में ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम को संभालने का जिम्मा था। 1985 में मां शीला पर मर्डर का आरोप लगा था। इसके अलावा 1984 में घटित हुए बायोटेरर अटैक में उनके शामिल होने के आरोप थे। 
 
ऐसे में निश्चितरूप से प्रियंका और करण को विवादित मां आनंद शीला पर फ़िल्म बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। फिलहाल प्रियंका 'स्काई इज पिंक' नाम की फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं।
ये भी पढ़ें
वो क्या है जो हमेशा आपकी रहेगी आपकी पत्नी की कभी नहीं हो सकती... यह चुटकुला है दमदार