• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. new year 2023 this bollywood superstar moives released on 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 1 जनवरी 2023 (11:58 IST)

Welcome 2023 : इस साल ये सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार

Welcome 2023 : इस साल ये सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार | new year 2023 this bollywood superstar moives released on 2023
साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस से काफी उम्मीद है। साल 2022 में बॉलीवुड की कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। अब 2023 में कई सुपरस्टार की फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। शाहरुख की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'डंकी' और 'जवान' भी इसी साल रिलीज हो रही है।
सलमान खान
सलमान खान भी अपने फैंस को 2023 में डबल सरप्राइज देने वाले हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा भाईजान की 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी साल 2023 में धमाका करने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 11 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं 'तु झूठी मैं मक्कार' होली के मौके पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के लिए साल 2022 बुरा साबित हुआ है। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब साल 2023 में अक्षय की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 22 दिसंबर को रिलीज होगी। अक्षय की कैप्सूल गिल भी इस साल रिलीज हो सकती है।
टाइगर श्रॉफ 
टाइगर श्रॉफ भी 2023 में धमाका करने के लिए तैयार है। टाइगर की फिल्म 'गणपत' 2023 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की तारीख अभी तय नहीं है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगे।
अजय देवगन
2022 में दृश्यम 2 जैसी सुपरहिट फिल्म बॉक्स ऑफिस को दी थी। अब 2023 में अजय देवगन भोला और मैदान लेकर आ रहे हैं। फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज होगी। वहीं मैदान 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। 
 
प्रभास 
प्रभास 2023 में दो बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस को देने वाले हैं। प्रभास की आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'सालार' 28 सितंबर को रिलीज होगी। 
 

अल्लू अर्जुन 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 2023 में एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा : द रूल' इस साल रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
2023 में ओटीटी पर धमाका करेगी ये वेब सीरीज