• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Naga Chaitanya gets engaged to Sobhita Dhulipala nagarjuna shares photos
Last Updated : गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (14:52 IST)

सामंथा से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने की शोभिता धुलिपाला संग सगाई, देखिए तस्वीरें

Naga Chaitanya engaged to Sobhita Dhulipala
Naga Chaitanya gets engaged to Sobhita : साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने आखिरकार शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। नागा चैतन्य सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद से ही शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला था। 
 
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 8 अगस्त को सगाई की। नागार्जुन ने सगाई की तस्वीरें शेयर करके बेटे-बहू को शुभकामनाएं दी है। नागार्जुन ने शोभिता का परिवार में स्वागत किया है। तस्वीरों में शोभिता पीच कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं नागा चैतन्य व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं। 
 
तस्वीरें शेयर करते हुए नागार्जुन ने लिखा, हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हमें अपने परिवार में उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। खुशहाल कपल को बधाई! उनके जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं। भगवान भला करे! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत।
 
बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। दोनों ने शादी के चार साल बाद अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से नागार्जुन का नाम शोभिता धुलिपाला से जुड़ रहा था। 
 
ये भी पढ़ें
ग्यारह ग्यारह एक्टर राघव जुयाल ने जिंदगी में झेले कई रिजेक्शन, बोले- जरूरी नहीं कि आप में कोई कमी हो..