शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. marriage payal rohatgi and sangram singh worshiped at mahadev temple
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जुलाई 2022 (16:13 IST)

शादी के बाद अपनी दुल्हनिया पायल रोहतगी के साथ महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे संग्राम सिंह

शादी के बाद अपनी दुल्हनिया पायल रोहतगी के साथ महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे संग्राम सिंह | marriage payal rohatgi and sangram singh worshiped at mahadev temple
एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह करीब 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आगरा के होटल जेपी पैलेस में सात फेरे लिए। यह विवाह सादगी के साथ संपन्न हुआ। शादी के दूसरे ही दिन महादेव भक्त संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने आगरा के प्राचीन महादेव मन्दिर पंचरेवर में भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 

 
इसकी तस्वीरें संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया भी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, महादेव के आशीर्वाद से हमने अपने विवाह की रस्मों की शुरुआत की, उन्हीं की कृपा से अब जीवन के नए सफर के लिए आशीर्वाद लिया, आप सबका बहुत आभार हमें इतनी दुआएं और प्यार देने के लिए, पाyal ke Sangराम।
 
इस ट्वीट के साथ संग्राम सिंह ने खूबसूरत फोटोज भी शेयर किए जहां वो खूबसूरत शेरवानी पहनें अपनी लाल जोड़ा और हाथों में लाल चूड़ा, मांग में लाल सिंदूर लगाए अपनी दुल्हन पायल के साथ महादेव भगवान के दर्शन कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों दिल्ली और मुंबई में अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे।
 
बता दे कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी से शादी करने की इच्छा हाल ही में जताई थी, वह अपने बर्थडे के दिन यानि 21 जुलाई को शादी करनेवाले थे। लेकिन शुभ मुहूर्त 9 जुलाई को निकला था। शादी के बाद यह कपल दिल्ली और मुंबई में अपने खास लोगों के लिए रिसेप्शन देगा।