मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mann kee awaaz pratigya actor anupam shyam died multiple organ failure
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (09:58 IST)

'मन की आवाज प्रतिज्ञा' एक्टर अनुपम श्याम का निधन

'मन की आवाज प्रतिज्ञा' एक्टर अनुपम श्याम का निधन - mann kee awaaz pratigya actor anupam shyam died multiple organ failure
Photo - Twitter
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता अनुपम श्याम का निधन हो गया है। गुर्दे में संक्रमण के कारण उन्हें पिछले सप्ताह एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद 9 अगस्त को उनका निधन हो गया।
 
अनुपम श्याम के दोस्त यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। अनुपम श्याम इन दिनों टीवी सीरियल 'मन की आवाज : प्रतिज्ञा' में काम कर रहे थे। इस शो में वह ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार‍ निभा रहे थे। 
 
श्याम के दोस्त एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिन से उपनगर गोरगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने दो भाइयों अनुराग और कंचन की मौजूदगी में अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
 
यशपाल शर्मा ने कहा, डॉक्टरों ने करीब 40 मिनट पहले ही हमें उनके निधन की जानकारी दी। मैं तब उनके भाइयों अनुराग और श्याम के साथ अस्पताल में ही था। उनका शव अभी अस्पताल में ही है। शव को न्यू डिंडोशी, एमएचएडीए कॉलोनी स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया जाएगा।’
 
बता दें कि अनुपम श्याम इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके परिवारजनों ने टीवी और बॉलीवुड समेत फैंस से मदद की अपील की थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने उनकी मदद की। वे 63 साल के थे। 
 
अनुपम श्याम ने अपने तीन दशक लंबे करियर में सत्या, दिल से, लगान, हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। 2009 में आए धारावाहिक मन की आवाज प्रतिज्ञा में उनके ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार को समीक्षकों की काफी सराहना भी मिली। वह इन दिनों 'मन की आवाज : प्रतिज्ञा' के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रहे थे।
 
ये भी पढ़ें
आपका बेटा फेल हो गया है : हंसी निकल जाएगी जोक को पढ़कर