• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manisha rani becomes the winner of jhalak dikhhla jaa 11
Last Modified: रविवार, 3 मार्च 2024 (11:01 IST)

झलक दिखला जा 11 की विनर बनीं मनीषा रानी, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

मनीषा ने शो में अपने डांस और चुलबुलेपन से सभी का दिल जीता

manisha rani becomes the winner of jhalak dikhhla jaa 11 - manisha rani becomes the winner of jhalak dikhhla jaa 11
Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 11 को अपना विनर मिल गया है। बिहार की बेटी मनीषा रानी इस सीजन की विनर बनी हैं। मनीषा ने ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती हैं। मनीषा ने शो में अपने डांस और चुलबुलेपन से सभी का दिल जीता। 
 
मनीषा ने शोएब इब्राहिम और अद्रिजा सिन्हा को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। मनीषा रानी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। मनीषा के कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को 10 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी ‍मिले हैं। इसके साथ मनीषा और उनके कोरियोग्राफर को दुबई के पास आईलैंड का ट्रिप भी मिला। 

 
शो जीतने के बाद मनीषा रानी ने कहा, एक आम व्यक्ति के रूप में 'झलक दिखला जा' देखकर मैं अक्सर इसमें भाग लेने के बारे में कल्पना करती थी। यह शाहरुख खान से उनके बंगले 'मन्नत' में मिलने का सपना देखने जैसा था। बिहार से मुंबई तक का सफर चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प दोनों रहा है।
 
ईटाइम्स संग बात करते हुए मनीषा ने कहा, यह ट्रॉफी उन सभी को समर्पित है, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और वोट दिया। मुझे लोगों से मैसेज मिले कि वे मंदिरों में जा रहे हैं, मेरी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अब, जब मैं ट्रॉफी के साथ बिहार वापस जाऊंगी, तो मैं चाहती हूं कि वे सभी लड़कियां जो कुछ बड़ा करने की इच्छा रखती हैं, वे मेरी कहानी से प्रेरित हों। 
ये भी पढ़ें
अंबानी परिवार के जश्न में झूमे शाहरुख, सलमान और आमिर खान, तीनों खान्स ने साथ में लगाए ठुमके