• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lucknow police investigate to shilpa shetty or her mother in money cheating case
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (10:28 IST)

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लगा ठगी का आरोप, लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लगा ठगी का आरोप, लखनऊ पुलिस करेगी पूछताछ - lucknow police investigate to shilpa shetty or her mother in money cheating case
अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी को लगातार सोशल मीडिया मीडिया पर ट्रोल किया जा रही हैं। वहीं अब शिल्पा और उनकी मां सुनंदा पर एक और मुसीबत आ गई है। 

 
शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में फंसती जा रही हैं। शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एक्ट्रेस और उनकी मां पर वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है।
 
खबरों के अनुसार आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी खोली। इनकी ब्रांच लखनऊ में खुलवाने के नाम पर कंपनी के अधिकारियों ने कई लोगों से संपर्क किया। उनसे सेंटर देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है। 
 
बताया जा रहा है कि हजरतगंज पुलिस ने बीते महीने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है। अब लखनऊ पुलिस जल्द ही मुंबई रवाना होगी और शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ करेगी। 
 
खबरों के अनुसार लखनऊ ईस्ट डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस एक्ट्रेस और उनकी मां से बातचीत के लिए आज मुंबई रवाना होगी। मामले के हर एक पहलू की जांच की जाएगी। एक हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से पुलिस बारीकी से हर एक पहलू की जांच करेगी।
 
ये भी पढ़ें
होमवर्क क्यों नहीं किया? : जोक में पप्पू ने छकाया अपनी टीचर को....