बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. koffee with karan 7 ranveer singh reveal bedroom and suhagraat secrets
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (10:58 IST)

कॉफी विद करण 7 : रणवीर सिंह ने खोले बेडरूम सीक्रेट्स, बताया सुहागरात पर कैसा था हाल

Koffee With Karan 7
करण जौहर का पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण 7' शुरू हो चुका है। इस नए सीजन की शुरूआत सुपर एनर्जेटिक रणवीर सिंह और मॉम टू बी आलिया भट्ट के मजेदार एपिसोड से हुई, जो काउच पर दिलखोल बातें करते नजर आए। इस दौरान दोनों स्टार्स ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे किए। 

 
रणवीर सिंह ने अपनी शादी और बेडरूम सीक्रेट्स से जुड़ी कई बातें बताईं। बिंगो गेम के दौरान, रणवीर ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में भी इसे किया था और उनके पास कई तरह के सेक्स के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट हैं। 
 
जब करण जौहर ने पूछा कि क्या वह शादी की सभी रस्मों के बाद थक नहीं गए थे, तो उन्होंने अपना सिर हिलाया और कहा, 'नहीं, मैं बहुत बिजी था।'
 
वहीं सुहागरात के सवाल पर आलिया भट्ट का रिएक्शन बिल्कुल उल्टा था। उन्होंने कहा, सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं है। तुम थके हुए हो और उस समय आपकों सिर्फ ‍नींद दिखती है। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात रणवीर पर लागू नहीं होती। उन्हें बट्स के लिए जुनून है।
 
ये भी पढ़ें
शादी से पहले आगरा में भगवान महादेव के दर्शन करने पहुंचे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, देखिए तस्वीरें