गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. karan johar to release takht on eid 2020 clash with salman khan
Written By

सलमान खान की ईद पर करण जौहर की नजर, रिलीज करेंगे अपनी फिल्म तख्त!

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, करण जौहर अपनी बिग बजट फिल्म तख्त साल 2020 की ईद पर रिलीज करना चाहते हैं

सलमान खान की ईद पर करण जौहर की नजर, रिलीज करेंगे अपनी फिल्म तख्त! - karan johar to release takht on eid 2020 clash with salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शुटिंग में बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। पिछले कुछ सालों से ईद के त्योहार का मतलब सलमान खान हो गया हैं। हर साल ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। 
 
लेकिन अब सलमान खान की ईद पर करण जौहर की भी नजर है। खबर आ रही है कि करण जौहर अपनी बिग बजट फिल्म तख्त साल 2020 की ईद पर रिलीज करना चाहते हैं, जिसमें लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट है। करण जौहर चाहते हैं कि उनकी फिल्म तख्त को एक बड़ी रिलीज डेट मिले और इसीलिए उन्होंने ईद का मौका चुना है।
 
इससे साफ है कि अगर करण अपनी फिल्म तख्त को ईद पर रिलीज करते हैं तो इससे सलमान खफा हो जाएंगे। हालांकि, अभी तक सलमान खान ने ईद 2020 को बुक नहीं किया है। भारत के बाद सलमान के पास दबंग 3 के अलावा कोई और फिल्म नहीं है। दबंग 3 को वो इसी साल के आखिर में रिलीज कर देंगे। 
 
हालांकि ऐसी भी खबरे आ रही है कि सलमान जल्द ही एक और कोरियन फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखेंगे। हो सकता है कि ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो।
ये भी पढ़ें
मलाइका अरोरा का यह हॉट अंदाज देख रह जाएंगे दंग