रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol to aishwarya rai these actresses reject sunny deol film gadar
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (12:15 IST)

अमीषा पटेल नहीं थी 'गदर' के लिए पहली पसंद, इन एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट कर दिया था 'सकीना' का किरदार

अमीषा पटेल नहीं थी 'गदर' के लिए पहली पसंद, इन एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट कर दिया था 'सकीना' का किरदार | kajol to aishwarya rai these actresses reject sunny deol film gadar
these actresses rejected role sakeena: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए 22 साल बाद सनी और अ‍मीषा एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बनकर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार है। 'गदर' के जरिए अमीषा को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वहीं अब 'गदर 2' के जरिए अमीषा पटेल ने फिर से कमबैक किया है।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं 'गदर' के लिए अमीषा पटेल पहली पसंद नहीं थी। 2001 में आई 'गदर' को कई एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद फिल्म में अमीषा पटेल की एंट्री हुई थी। 
 
खबरों के अनुसार निर्देशक अनिल शर्मा 'गदर' में काजोल को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सनी देओल के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी को भी यह फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। 
 
'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को भी फिल्म 'गदर' ऑफर हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। माधुरी ने सनी देओल के साथ फिल्म 'त्रिदेव' में काम किया था और वह उनके साथ दोबारा काम करने के मूड में नहीं थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी गदर को एक्शन फिल्म बताते हुए इसे रिजेक्ट कर दिया था। 
 
बताया जाता है कि सनी देओल के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी ने भी इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। इस लिस्ट में एक्ट्रेस निम्रत खैरा का भी नाम शामिल है। निम्रत खैरा को फिल्म 'गदर 2' में काम करने का मौका मिला था। लेकिन उन्होंने सनी के साथ काम करने से मना कर दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
इस एक्ट्रेस की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस