शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jhanvi Kapoor, Sridevi, Dhadak, Sairat, Karan Johar, Ishaan Khattar
Written By

श्रीदेवी भी होंगी जाह्नवी की 'धड़क' में!

श्रीदेवी भी होंगी जाह्नवी की 'धड़क' में! - Jhanvi Kapoor, Sridevi, Dhadak, Sairat, Karan Johar, Ishaan Khattar
हाल ही में करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली पेशकश 'धड़क' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में करण ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को कास्ट किया है। पोस्टर्स भी रिलीज़ हो चुके हैं और अब करण इस फिल्म में श्रीदेवी के कैमियो रोल के लिए सोच रहे हैं। 
 
इस बारे में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में लड़की की मां की भूमिका छोटी है लेकिन महत्वपूर्ण है। रोल दमदार है। इसमें मां को लड़की के पिता यानी अपने पति के खिलाफ भी खड़े होना है, जो अपनी बेटी की गरीब लड़के से शादी नहीं होने देना चाहते। करण का मानना है कि कोई सशक्त एक्ट्रेस को यह रोल निभाना चाहिए और श्रीदेवी से बेहतर और कौन हो सकता है। श्रीदेवी के कारण फिल्म का वजन भी बढ़ जाएगा, लेकिन श्रीदेवी को मनाना आसान नहीं है।  
 
वैसे मराठी फिल्म 'सैराट' की इस रीमेक में लुक और सेट काफी बड़ा होगा। सैराट में भी दोनों एक्टर्स न्युकमर्स थे जिन्होंने गांव के युवाओं की भुमिका निभाई थी। लेकिन श्रीदेवी और बोनी कपूर अपनी बेटी के लिए आकर्षक लांच चाहते हैं।