• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor replace sai pallavi as mata sita in nitesh tiwaris film ramayan
Last Updated : बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (14:51 IST)

नितेश तिवारी की रामायण से कटा साईं पल्लवी का पत्ता, अब ये एक्ट्रेस निभाएगी माता सीता का किरदार!

साईं पल्लवी से पहले सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट के नाम की भी चर्चा थी

janhvi kapoor replace sai pallavi as mata sita in nitesh tiwaris film ramayan - janhvi kapoor replace sai pallavi as mata sita in nitesh tiwaris film ramayan
Ramayan Starcast: निर्देशन नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी बज बना हुआ है। बताया जा रहा था कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। वहीं साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। 
 
अब खबर आ रही है कि फिल्म में माता सीता के किरदार के लिए जाह्नवी कपूर ने साईं पल्लवी को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। साईं पल्लवी से पहले सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट के नाम की भी चर्चा थी।
 
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, साईं पल्लवी अब 'रामायण' का हिस्सा नहीं है। उन्हें जाह्नवी कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। ‍जाह्नवी ने इससे पहले नितेश तिवारी की बवाल में काम किया था। नितेश को लगता है कि माता सीता के किरदार में जाह्नवी एकदम फिट बैठेंगी। 
 
जाह्नवी के फैंस ये न्यूज सुनने के बाद काफी खुश है। वहीं कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि जाह्नवी की कास्टिंग बहुत ही खराब होगी। 
 
खबरें है कि फिल्म रामायण में रावण के किरदार के लिए साउथ स्टार यश और हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को अप्रोच किया गया है। वहीं रावण के भाई विभीषण का किरदार विजय सेतुपति निभा सकते हैं। कुब्रा सैत फिल्म में रावण की बहन सूर्पनखा का किरदार निभा सकती हैं। 
 
नितेश तिवारी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू करने के लिए तैयार है। यह फिल्म तीन भागों में बनेंगी। फिल्म को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
बंगला छोड़ा, बेच दी करोड़ों की फरारी, इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद ऐसी लाइफ जीने लगे इमरान खान