• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. esha deol separates from husband bharat takhtani after 12 yrs of marriage
Last Updated : शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (11:16 IST)

शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हुईं ईशा देओल

ईशा और भरत ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला किया है

esha deol separates from husband bharat takhtani after 12 yrs of marriage - esha deol separates from husband bharat takhtani after 12 yrs of marriage
Esha Deol got divorced: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। बीते काफी समय से दोनों के अलग होने की खबर सामने आ रही थी। अब ईशा ने खुद इसका ऐलान कर दिया है। 
 
ईशा और भरत ने एक जॉइंट स्टेंटमेंट जारी करके बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारे इस फैसले में हमने अपने दोनों बच्चों के भले के बारे में सोचा है। वो दोनों हमारे लिए प्राथमिकता रहेंगे। हम सभी से हमारी प्राइवेसी को ध्यान रखने की रिक्वेस्ट करते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

बता दें कि पिछले कुछ समय से ईशा और भरत के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं, क्योंकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से दिखना बंद कर दिया था। हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन के जश्न से भी भरत गायब थे और ईशा दिवाली पर भी हमेशा की तरह उनके बिना ही उत्सव मनाती नजर आई थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने अपनी पहली बेटी राध्या का स्वागत किया था। इसके बाद कपल 2019 में दूसरी बार एक और बेटी मिराया के माता-पिता बने थे।