• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor and khushi kapoor enjoying vacation in dessert photos viral
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (13:22 IST)

जाह्नवी और खुशी कपूर ने रेगिस्तान में लगाया हॉटनेस का तड़का, दुबई में एंजॉय कर रहीं वेकेशन

जाह्नवी और खुशी कपूर ने रेगिस्तान में लगाया हॉटनेस का तड़का, दुबई में एंजॉय कर रहीं वेकेशन - janhvi kapoor and khushi kapoor enjoying vacation in dessert photos viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाई हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। 
 
वहीं जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भले ही इंडस्ट्री में अभी कदम नहीं रखा है लेकिन अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से छाई रहती हैं।
 
जाह्नवी और खुशी कपूर इन दिनों दुबई में वेकेशन मना रही हैं। वे लगातार वह से अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही हैं।
 
इन तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी का हॉट अंदाज नजर आ रहा है। दोनों बहनें रेगिस्तान में चिल करती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने ब्राउन टैंक टॉप और शॉर्ट्स पहने हैं। वह डेजर्ट राइड एंजॉय करती दिख रही हैं।
 
वहीं खुशी कपूर भी अपनी बहन की तरह ही कपड़े पहने नजर आ रही हैं। उनका लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है और दोनों बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह दोस्ताना 2 और तख्त में भी दिखेंगी।
ये भी पढ़ें
पत्नी नीलम सिंह के बर्थडे पर रोमांटिक हुए रोनित रॉय, किस करते हुए शेयर की तस्वीर