सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jaaved jaaferi reacts to meezan jaaferi and navya naveli dating rumours
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (11:04 IST)

क्या नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं मीजान जाफरी? पिता जावेद जाफरी ने कही यह बात

Navya Naveli Nanda
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। लेकिन इनमें से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं कही है।

 
लेकिन अब मीजान के पिता जावेद जाफरी ने अपने बेटे के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। जावेद ने बताया है कि नव्या और उनके बेटे मीजान अभी महज दोस्त हैं। जहां ये दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं साथ में बड़े हुए हैं।
 
जावेद जाफरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, लोगों को कॉन्टेंट चाहिए। अच्छे दोस्त होने का मतलब हमेशा अलग निकाला जाता है। ये बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। मेरी बेटी अलाविया और नव्या स्कूल के दिनों से दोस्त हैं। उनके दोस्तों का एक कॉमन ग्रुप है।
 
जावेद ने कहा, यहां तक कि सारा अली खान और मीजान एक ही स्कूल में थे। वे अक्सर घर आया करते थे और रात के 3 बजे तक साथ में टाइम स्पेंड करते थे। वे हमेशा साथ होते हैं ऐसे में उन्हें एक-दूसरे से उन्हें जोड़ना आसान है।
 
कुछ समय पहले मीजान ने नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीजान ने कहा था, हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं। वह (नव्या) मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।
 
बता दें‍ कि नव्या और मीजान के रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 में आई थीं, जब दोनों पहली बार थिएटर के बाहर स्पॉट हुए थे। उस दौरान दोनों एक गाड़ी में बैठे हुए थे और पैपराजी को देखते ही चेहरा छुपाते दिखे थे। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो मीजान जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म मनमर्जियां से की थी। अब मीजान फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं।
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान से मुकाबले में जॉन अब्राहम पीछे हटने को तैयार नहीं, ईद पर होकर रहेगी टक्कर