शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik roshan with sanjay leela bhansali
Written By

रणवीर को छोड़ रितिक के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं संजय लीला भंसाली

रणवीर को छोड़ रितिक के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं संजय लीला भंसाली - Hrithik roshan with sanjay leela bhansali
फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली एक से एक फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वे लोगों के सामने हकीकत पेश करने में विश्वास रखते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पद्मावत' ने कई विवादों का सामना किया लेकिन इसके बावजूद फिल्म को जबर्दस्त रिस्पांस मिला। अब संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा बनाने जा रहे हैं।
 
हालांकि संजय लीला भंसाली की फेवरेट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हैं, लेकिन अपनी इस नई फिल्म में वे रितिक रोशन के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का नाम 'प्रिंस' हो सकता है। रितिक और संजय इससे पहले फिल्म 'गुजारिश' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म को आम लोगों से ज्यादा क्रिटिक्स ने सराहा था। 
 
सूत्र के मुताबिक संजय इस फिल्म में रितिक को लेना चाहते हैं। इस नई फिल्म के लिए दोनों ने करीब 2 घंटे तक बातचीत भी की। रितिक को स्क्रिप्ट तो पसंद आई है लेकिन इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा रितिक, संजय की एक और फिल्म में काम करने वाले थे। काफी समय पहले चर्चा थी कि लेखक अमिश त्रिपाठी की किताब 'दि इम्मोर्टल्स ऑफ मेलूहा' पर आधारित एक फिल्म बनने वाली है। इसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे और भगवान शिव के किरदार में रितिक रोशन लीड होंगे। 
 
फिलहाल तो रितिक फिल्म 'सुपर 30' में व्यस्त हैं। आनंद कुमार के जीवन पर आधारित यह फिल्म विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा रितिक 'कृष 4' की भी तैयारियां कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
मैडम तुसाद म्यूजियम में अब होंगे करण जौहर