• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan wishes jr ntr on his birthday hints at war 2 team up
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 20 मई 2023 (17:10 IST)

'वॉर 2' में एक्शन करते नजर आएंगे जूनियर एनटीआर? रितिक रोशन ने बर्थडे विश करते हुए दिया हिंट

'वॉर 2' में एक्शन करते नजर आएंगे जूनियर एनटीआर? रितिक रोशन ने बर्थडे विश करते हुए दिया हिंट | hrithik roshan wishes jr ntr on his birthday hints at war 2 team up
hrithik roshan jr ntr: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर एनटीआर को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने भी जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश किया है। साथ ही उन्होंने एनटीआर की 'वॉर 2' में एंट्री का हिंट भी दिया है। 

 
रितिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे तारक... जन्मदिन पर तुम्हें खुशियों भरा दिन और एक्शन से भरपूर साल मिले। युद्धभूमि पर तुम्हारा इंतजार है दोस्त। भगवान करे तुम्हारा दिन खुशियों और शांति से भरा हुआ बीते। जब तक हम नहीं मिलते।' इसके साथ ही रितिक ने आंख मारने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है। 
 
रितिक रोशन के इस ट्वीट के बाद से फैंस का कहना है कि जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' में एंट्री पक्की है। बीते काफी समय से खबर आ रही है कि 'वॉर 2' में टाइगर श्रॉफ की जगह जूनियर एनटीआर एक्शन करते नजर आने वाले हैं। वॉर 2 को अयान मुखर्जी निर्देशित करने वाले हैं।
 
फिल्म 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसमें रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे और वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोएंका ने सपोर्टिंग रोल निभाया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
जैकलीन फर्नांडिस की येलो फाउंडेशन ने स्ट्रे एनिमल्स की मदद के लिए उठाया बड़ा कदम