शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hrithik roshan enjoying vacation with his kids
Written By

कूल डैड के साथ वेकेशन एंजॉय कर रेहान और रिदान रोशन

कूल डैड के साथ वेकेशन एंजॉय कर रेहान और रिदान रोशन - hrithik roshan enjoying vacation with his kids
रितिक रोशन आजकल अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं। पहले वे अपनी फैमिली के साथ अपना समय बिताते थे। लेकिन एक के बाद एक फिल्में इस वर्ष उनका इंतज़ार कर रही हैं। ऐसे में अब वे फैमिली को कम ही टाइम दे
पाते हैं। हालांकि अपने बच्चों के लिए वे कैसे भी समय निकाल ही लेते हैं। 
 
सबसे कूल डैड्स में से एक रितिक फिलहाल अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं। उनकी पत्नी सुजैन के साथ तलाक होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों का ध्यान बहुत अच्छे से रखते हैं। हर थोड़े दिनों में चारों वेकेशंस के लिए जाते रहते हैं। फिलहाल रितिक और सुज़ैन अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 
 
हैंडसम रितिक इस बार अपने बॉयज़ के साथ बहुत मस्ती कर रहे हैं। वेकेशन से उन्होंने हाल ही में एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें रितिक के साथ उनके दोनों बेटों रेहान और रिदान का नाम लिखा है। देखिए ये कूल पिक्चर - 
 
 
रितिक और उनके बेटों की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है। सभी जानते है कि रितिक अपने बेटों से कितना प्यार करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने बेटे के जन्मदिन पर अपनी लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटे को डेडिकेट की थी। 
 
फिलहाल रितिक, आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' में काम कर रहे हैं। इसके बाद वे कृष 4 में भी नज़र आएंगे। साथ ही संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में भी नज़र आ सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
चटपटा जोक : पुराने छात्रों का मिलन समारोह