शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jhanvi kapoor and ishaan khattar with dance deewaane
Written By

माधुरी दीक्षित के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मस्ती

माधुरी दीक्षित के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मस्ती - jhanvi kapoor and ishaan khattar with dance deewaane
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'धड़क' अपनी रिलीज़ के लिए बिल्कुल तैयार है। दर्शक इसके बेस्ब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म 20 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है इसलिए ये दोनों कलाकार लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 
 
अब प्रमोशन चाहे मीडिया के सामने हो या रियलिटी शो में जाकर। हाल ही में जाह्नवी और ईशान दोनों ही रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो में जज की भुमिका खूबसुरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित निभा रही हैं। शो में माधुरी दीक्षित, ईशान खट्टर और जाह्नवी की मस्ती देखने लायक थी। तीनों को साथ देख दर्शक भी बहुत खुश थे। 
 
डांस क्वीन माधुरी ने दोनों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस भी दिया। साथ ही उन्होंने सेल्फीज़ भी ली। उन्हीं में से एक सेल्फी माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। साथ ही धक धक गर्ल ने इस पर प्यार सा कैप्शन लिखा देखो डांस दीवाने के सेट पर कौन आए हैं.. आप दोनों को ही फिल्म धड़क के लिए ऑल द बेस्ट। 
 
 
क्युट स्माइल्स के साथ तीनों ही साथ में बहुत अच्छे लग रहे थे। जाह्नवी की यह पहली फिल्म होगी। जबकि ईशान इससे पहले इंटरनेशनल फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपने भाई शाहिद की तरह ही डांस में भी माहिर हैं। 
 
ऐसे में दोनों की जोड़ी को साथ देखना दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होगा। माधुरी दीक्षित फिलहाल फिल्म 'कलंक' में शूटिंग कर रही हैं जिसे करण जौहर प्रोड्युस कर रहे हैं। वहीं शशांक खैतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'धड़क' के प्रोड्युसर भी करण जौहर ही हैं। 
ये भी पढ़ें
लड़का जब रोमांटिक हुआ.. लड़की के लिए क्या ले आया!