गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan and Tiger Shroff Come Together In Yash Raj Films Next
Written By

रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ साथ करेंगे फिल्म

रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ साथ करेंगे फिल्म | Hrithik Roshan and Tiger Shroff Come Together In Yash Raj Films Next
रितिक रोशन अब फिल्म साइन करने के मूड में हैं और इससे उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान है। हाल ही में रितिक ने 'सुपर 30' नामक फिल्म साइन की है जो आनंद कुमार की बायोपिक है। अब रितिक ने एक और फिल्म साइन कर ली है। 
 
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ, यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। ये दोनों सितारे अपनी डांसिंग स्किल्स और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। दोनों का साथ में आना निश्चित रूप से दर्शकों की धड़कनों को बढ़ा देगा। 
 
27 सितम्बर को यश चोपड़ा का जन्म दिन था और इस खास मौके पर यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म की घोषणा की। रितिक रोशन 11 वर्ष बाद यश राज फिल्म्स की कोई फिल्म करेंगे जबकि टाइगर के लिए यह पहला अवसर होगा। निश्चित रूप से टाइगर को बड़ा और बेहतरीन अवसर मिला है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसका नाम तय नहीं है। इसे 25 जनवरी 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर : स्वर बेल थरथराई खिल गए फूल होंठों पर