सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. honey singh shares sister sneha singh wedding photo viral on internet
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (12:45 IST)

शादी के बंधन में बंधी हनी सिंह की बहन स्नेहा, सिंगर ने शेयर की न्यूली वेड कपल की खूबसूरत तस्वीरें

Honey Singh
मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की बहन स्नेहा शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी सिख रीति रिवाज से हुई। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बहन स्नेहा सिंह की शादी की तस्वीरें शेयर की है।

 
हनी सिंह ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरी बहन स्नेहा और निखिल आनंद कारज हो गई है। यानी दोनों की शादी हो गई है। सभी लोग उन्हें प्लीज आशीर्वाद दें।
 
बहन स्नेहा और फैमिली के साथ हनी सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में हनी सिंह की बहन हाथ में शादी की माला लेकर पति निखिल और पूरी फैमिली के साथ खड़ी है।
 
हनी सिंह ने अपने अकाउंट से बहन की शादी की तीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में हनी सिंह का लुक देखने लायक है। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ लाल रंग की पंगड़ी बांधे हुए है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
बता दें कि हाल ही में हनी सिंह का नया गाना 'सईयां जी' का टीजर रिलीज हुआ है और जल्द ही पूरा गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने में हनी सिंह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। टी-सीरीज के बैनर तले यह गाना तैयार किया गया है।
 
ये भी पढ़ें
SOS का मतलब जानकर डॉक्टर ने भी माथा पीट लिया : मस्त जोक