• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farhan akhtar shibani dandekar wedding bash
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (10:46 IST)

न्यूलीवेड कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के लिए रितेश सिधवानी ने होस्ट किया ग्रैंड डिनर, सितारों का दिखा जमावड़ा

न्यूलीवेड कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के लिए रितेश सिधवानी ने होस्ट किया ग्रैंड डिनर, सितारों का दिखा जमावड़ा - farhan akhtar shibani dandekar wedding bash
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन फरहान और शिबानी के खास दोस्त रितेश सिधवानी और डॉली ने दोनों के लिए एक ग्रैंड डिनर होस्ट किया। इस भव्य पार्टी में इंडस्ट्री से कई सेलेब्स ने शिरकत की।
 


सेलिब्रेशन की शुरुआत से ही बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी धुंआधार प्रजेंस से धूम मचा दी, जहां जेनेलिया देखमुख के साथ रितेश देखमुख, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, चंकी पांडे, भावना पांडे और उनकी बेटी अनन्या पांडे, संजय कपूर अपने बेटे जहान कपूर और पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे।


इसके अलावा फराह खान, सिद्धांत चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी पत्नी पीएस भारती के साथ, मलाइका अरोरा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोरा ने भी शिरकत की।


मेहमानों की सूची में मृणाल ठाकुर, पत्नी सोहा अली खान के साथ कुणाल खेमू, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या बालन और दूल्हे के परिवार से शबाना आजमी के साथ जावेद अख्तर शामिल हुए। 

इस ‍पार्टी में रिया चक्रवर्ती, आशुतोष गोवारिकर और पत्नी सुनीता गोवारिकर, अनुषा दांडेकर, सीमा खान, नीलिमा खोठारी, शनाया कपूर, करीना कपूर, हर्षवर्धन कपूर, आर्यन खान, सुहाना खान, अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, अलीजेह अग्निहोत्री, अनुषा दांडेकर, जोया अख्तर, विजय वर्मा, तारा सुतारिया और ईशान खट्टर जैसी कई और हस्तियां भी देखने मिली।